Saturday, November 27, 2021

27 November 2021

 करना तो दूसरोंके लिये है और जानना खुदको है । खुदको जान जाओ तो जानना बाकी नहीं रहेगा ।

परमात्माकी प्राप्ति हो गयी, तो फिर कुछ प्राप्त करना बाकी नहीं रहेगा ।

Friday, November 19, 2021

मानव-शरीर | कल्याण | परहित | सुख-दुख

 

  • ·      मानव-शरीर केवल अपना कल्याण करने के लिए ही मिला है।
  • ·      मनुष्य को जितनी सुख-सामग्री मिलती है, वह केवल दूसरों का हित करने के लिए मिलती है।
  • ·      मन मे लोभ नहीं होगा तो धन के मिलने से सुख नहीं होगा।
  • ·      जिस चीज के न मिलने से दुख होगा, उस चीज के मिलने से ही सुख होगा।

Wednesday, November 17, 2021

अमृत बिन्दु

 

  • ·     किसी से अनुभव की पूछना और अनुभव की बात कहना-ये दोनों ही बढ़िया चीज नहीं है।
  • ·      भगवान ने दो बातों पर विशेष जोर दिया है-एक तो जीवन-प्रयन्त साधन करना और दूसरा अंतकाल मे सावधान रहना।
  • ·      सब कुछ परमात्मा ही है।
  • ·      मेरे भीतर जो बोलने की आसक्ति है, कामना है, उसको पूरी करने के लिए प्रभु अनजान बनकर पूछते हैं।
  • ·      संसार का जो स्वरूप दिखता है, वह तो प्रभु का स्वरूप है और संसार की जो चेष्टा है, वह सब प्रभु की लीला है।
  • ·      जो महापुरुषों का अनुभव है, उसको हम पहले ही मान लें तो फिर दिखने लग जाएगा।

  • Renunciation is definitely necessary for spiritual attainment.

  • First develop internal detachment and then renounce externally.